ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। उनके योगदानों को याद किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्य शोधक समाज के संस्थापक ज्योतिबा फुले दलित और पिछड़ों के शिक्षा के अधिकार के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे। समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक के साथ ही महिलाओं के हक की हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। उनका मूल उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह रोकना और विधवा विवाह का समर्थन करना था। वह कुप्रथा से समाज को मुक्त करना चाहते थे। महिलाओं के लिए देश की पहली पाठशाला उन्होंने पुणे में बनवाई। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को स्वयं शिक्षा दी। वह देश की पहली महिला अध्यापक रहीं। संचालन जिला महासचिव ह्दय नारायण प्रजापति ने किया। मौके पर संतोष यादव, दीप नारायाण भारती, गामा यादव, सौरभ यादव, मिल्लू यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि रहे।