फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व प्रमुख के बेटे ने गोली मारकर दी जान, दो मंजिला मकान के कमरे में मिला शव; पहुंची फॉरेंसिक टीम

Sat, 04 Apr 2026 05:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: परिवार में राजेश कुमार सिंह उर्फ अन्नू दो भाइयों में छोटे थे और अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।
विज्ञापन
राजेश कुमार सिंह उर्फ अन्नू की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय ज्वाला सिंह के बेटे 56 वर्षीय राजेश कुमार सिंह उर्फ अन्नू ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अन्नू सिंह शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे वाराणसी से अपने गांव सारीपुर पहुंचे थे। परिवार के अधिकांश सदस्य वाराणसी में रहते हैं और गांव में ईंट-भट्ठा व अन्य कार्यों की देखरेख के लिए आते-जाते रहते हैं। घर पहुंचने के बाद अन्नू सिंह सीधे मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चले गए।

परिजनों में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनाई नहीं पड़ी, लेकिन जब खाना लेकर नौकर कमरे में पहुंचा तो वह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गया। कमरे में अन्नू सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसने तुरंत परिवार और आसपास के लोगों को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर गोपीगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और लाइसेंसी राइफल को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानसिक रूप से अस्वस्थ थे

मृतक के भाई संजय सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अन्नू सिंह पिछले तीन वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

अन्नू सिंह एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता स्वर्गीय ज्वाला सिंह और चाचा दिनेश सिंह ज्ञानपुर क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। अन्नू सिंह स्वयं भी वर्ष 2005 में काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय (केएनपीजी) से छात्रसंघ चुनाव लड़ चुके थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें