फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के घोसियां बाजार में फ्लाईओवर के पहले शुक्रवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चौरी के गोंडापार निवासी थे। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गई, जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चौरी के गोंडापार गांव निवासी बबलू सरोज शुक्रवार को दिन में बेटे 22 वर्षीय सचिन सरोज को बाइक पर बिठाकर प्रयागराज एक बरात में शामिल होने के लिए गया। देर रात वहां से लौटते समय जैसे ही घोसियां नगर पंचायत के सामने पहुंचा उसी दौरान किसी ट्रक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलने पर पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर गई। जहां सचिन सरोज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बबलू की हालत चिंताजनक होने पर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें