फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपए के लिए पुत्र ने पिता पर किया धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। भवानीपुर गांव में बेटे ने 10 हजार रुपये की खातिर पिता को हसिया से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भवानीपुर गांव निवासी भोलानाथ शुक्ला का पुत्र घनश्याम शुक्ला पिता से 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पिता ने कहा कि थोड़ी देर रुको, कहीं से व्यवस्था करके देता हूं। लेकिन, यह सुनकर पुत्र उग्र हो गया और समन का इंतजार न करने की बात कहते हुए हसिया से पिता के सिर पर कई वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने घायल पिता को सीएचसी औराई में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने मामला गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पिता भोलानाथ शुक्ला ने औराई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुत्र घनश्याम शुक्ला रुपये की मांग कर रहा था। व्यस्त होने के कारण कुछ देर में देने की बात कही। उसी समय झल्लाकर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें