अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि गोपीगंज स्थित पेट्रोल टंकी पर एके- 47 मिलने के मामले में पुलिस की ओर से एसीजेएम साधना गिरी के यहां विजय मिश्र के रिमांड के लिए आवेदन किया गया था। शनिवार को पूर्व विधायक संग पुलिस भी मौजूद नहीं हुई। इस मामले में 11 जनवरी को अगली तारीख तय की गई है।