फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी का नाम गलत तो कुछ की जन्मतिथि में गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होनी है। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रवेशपत्र भी बंट रहा है। प्रवेशपत्र वितरण में कई जगह गलती का मामला प्रकाश में आ रहा है। ऐसे में शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावक भी चिंतित हैं। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थी चिंतित न हों। प्रधानाचार्यों को इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 182 स्कूलों में पढ़ने वाले 49 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। यानी जीआईसी ज्ञानपुर में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। दो-दो केंद्र व्यवस्थापकों की भी ड्यूटी लगी है। उधर, स्कूलों में प्रवेशपत्र वितरण हो रहा है। प्रवेश पत्र में कई छात्रों ने गड़बड़ी की जानकारी दी है। डीआईओएस नंदलाल गुप्ता का कहना है कि जिन छात्रों के प्रवेशपत्र में कोई गड़बड़ी है, वे अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। वैसे सुधार के लिए जो व्यवस्था है, उसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा जा रहा है। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य नामावली से नाम मिलान करके केंद्र को भेजें। किसी परीक्षार्थी की परीक्षा नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें