ज्ञानपुर कोतवाली में फरीयाद सुनते अधिकारी। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के सभी नौ थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छह थानों में आए सभी मामले लंबित रह गए। कुल 70 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ छह का निस्तारण किया गया। इससे दूरदराज से आए फरियादियों को आश्वासन पाकर लौटना पड़ा। ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम भान सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। यहां कुल नौ प्रार्थना पत्र आए। एक मामले में टीम गठित की गई, जबकि आठ लंबित रह गए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत राय, लेखपाल रजनीश बघेल आदि रहे। औराई कोतवाली में आए पांच मामले लंबित रह गए। दुर्गागंज थाने में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने समस्याएं सुनी। 16 मामलों में 15 राजस्व विभाग से जुड़े रहे। एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका। इस मौके पर उप निरीक्षक सत्य नारायण सिंह यादव, राजेश सिंह, राजबली वर्मा आदि रहे। ऊंज थाने में आए दो प्रार्थना पत्र लंबित रह गए। चौरी थाने में दो और सुरियावां में आए 10 मामलों में एक का निस्तारण नहीं हो सका। कोइरौना में सात मामलों में तीन जबकि भदोही में 11 प्रार्थना पत्रों में दो निस्तारित हुए। भदोही में एसडीएम अरुण गिरी ने शिकायतें सुनी। गोपीगंज में तहसीलदार ज्ञानपुर अजय कुमार सिंह ने सुनवाई की। यहां आए आठ मामले में एक निस्तारित हुआ।