सुरियावां थाने में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ानपुर। जिले के नौ थानों पर समाधान दिवस एक बार फिर पुराने ढर्रे पर ही गुजर गया। 118 प्रार्थनापत्रों में मात्र 18 का निस्तारण हो सका। 100 फरियादियों को एक सप्ताह में निस्तारण का आश्वासन देकर वापस भेजा गया। डीएम और एसपी ने कोइरौना थाने में जन शिकायतें सुनीं। थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाली जनता की शिकायतें प्राथमिकता से सुनें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम शैलेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व, मारपीट से जुड़े कुल नौ प्रार्थनापत्र आए, जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को राजस्व-पुलिसकर्मियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। कोइरौना थाने में डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आए 10 प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण हो सका। भदोही कोतवाली में एसडीएम चंद्रशेखर और कोतवाल गगनराज सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। यहां आए 10 प्रार्थनपत्रों में सभी लंबित रह गए। गोपीगंज में 17 मामलों में सभी लंबित। सुरियावां थाने में कुल 24 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर दो का निस्तारण किया गया। थाना प्रभारी विश्वज्योति राय और एसआई संतोष राय ने शिकायतें सुनीं। दुर्गागंज थाने में सीओ उमेश्वर प्रताप सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 10 प्रार्थनापत्रों में आठ का निस्तारण किया गया। चौरी थाने में तीन मामलों में दो का निस्तारण, ऊंज में पांच मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। औराई में एसडीएम लालबाबू दूबे और क्षेत्राधिकारी रामलखन मिश्रा की देखरेख में शिकायतें सुनी र्गईं। यहां आए 30 प्रार्थनापत्रों में सभी लंबित रह गए। कोतवाल अजय सेठ संग कानूनगो, हल्का लेखपाल मौजूद रहे।