फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अस्पतालों में समय से नहीं पहुंच रहे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण समय से चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी काफी बदहाल हो चुकी हैं। आधे से एक घंटे विलंब से स्वास्थ्यकर्मी पहुंच रहे हैं। इससे मरीज आकर लौट जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर डिप्टी सीएम डॉ. बृजेश पाठक सूबे के कई बड़े अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार का निर्देश दे चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी हैं कि देर से आने और जल्दी जाने के नियम अपना रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करियाव का जायजा लिया। यहां चार कर्मियों में मात्र दो ही पहुंचे थे। दो अन्य स्वास्थ्यकर्मी आधे घंटे विलंब से पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एक घंटे विलंब से चिकित्सक और अन्य स्टाफ पहुंचे। जबकि उससे पहले ही मरीज राम प्रकाश, जगदीश इंतजार करने के बाद लौटकर दूसरे अस्पताल चले गए। हेल्थ वलनेस सेंटर भिदिउरा पर समय से एएनएम पहुंची। जयरामपुर पीएचसी पर शनिवार को तीन स्वास्थ्यकर्मी समय से एक घंटे की देरी से पहुंचे। उनके आने से पहले ही मरीज आकर वापस चले गए। दवा लेने आए संतोष ने बताया कि हल्का बुखार था, सेंटर पर आया तो किसी स्वास्थ्य कर्मी का पता ही नहीं रहा। डीघ ब्लाक के नवधन उपकेंद्र पर एएनएम 20 मिनट की देरी से पहुंची। भदोही: नगर के चौरी रोड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोड़ दिया जाए तो नई बाजार में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जौनपुर जनपद सीमा से सटे लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है। मौजूदा समय में इस केंद्र पर एक फुल टाइमर डॉक्टर व एक सायंकालीन चिकित्सक का पद है। स्वास्थ्य केंद्र के कोऑर्डिनेटर प्रदीप शास्त्री ने बताया कि यहां सामान्य प्रसव की व्यवस्था है। भर्ती करने के लिए 3 बेड हैं। प्रतिदिन 100 से 150 मरीज आते हैं। सामान्य बीमारियों की दवाएं हमेशा उपलब्ध रहती हैं। गंभीर बीमारियों के लिए रेफर कर दिया जाता है। समय से पहुंच कर मरीजों का उपचार करना ही ड्यूटी है।, यदि कोई चिकित्सक या अन्य स्टाफ देरी से पहुंच रहा है, इस संबंध में उनसे बात की जाएगी। साथ ही समय से पहुंचने के लिए उनसे कहा जाएगा। - बीएन सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें