फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समाजवादी चिंतक प्रभुनाथ मिश्र की मनी पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियां। औराई के सुदामा कुटी भमौरा में शुक्रवार को भदोही जिला बनाओ आंदोलन के अगुआ, समाजवादी चिंतक स्व. प्रभुनाथ मिश्रा की पाचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, बलिदान और विचारों को याद किया।
विज्ञापन

भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने 1973 में प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह समाजवादी आंदोलन में कूद पड़े। भदोही जिला निर्माण के आंदोलन में उनकी भूमिका अग्रणी रही। उनके नेतृत्व में 27 जून से कार्यकर्ताओं के आमरण अनशन के ऐलान के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 30 जून 1994 को भदोही जिला बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। इस मौके पर शैलेश सिंह, आसिफ खान, रुद्रपति दुबे श्रवण, सलाउद्दीन अंसारी, संतोष यादव, केशनारायण व धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें