सपा जिला कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते पार्टी कार्यकर्ता।
सपा कार्यालय पर शुक्रवार को छोटे लोहिया, समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके समाजवादी सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्व. मिश्र के नाम पर पार्क बनवाने पर आभार जताया गया।
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवाद की अलौकिक विभूति थे, जिनको देखने से सामाजिक न्याय की भावना उमड़ती थी। हमें प्रदेश ही नहीं पूरे देश में समाजवाद कायम करने का संकल्प लेना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पूर्व स्व. मिश्र की 84वीं जयंती पर उनके चित्र पर जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी समेत तमाम नेताओं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर राजितराम यादव, कमलाशंकर महतो, कल्लूराम यादव, रविंद्र पाल, धर्मराज , मजीद अंसारी, मनोज, शिवचंद यादव, गणेश पांडेय, महेश यादव, विजय उपाध्याय, जटाशंकर यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।