लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के कौलापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से हिरासत में लिए गए गांजा तस्करों को शनिवार को जेल भेजा गया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
लॉकडाउन में गंगापार से मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी को आला अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। शुक्रवार को सूचना पर कोतवाली प्रभारी कृष्णानंद राय मयटीम मौके पर पहुंचे और जितेंद्र उर्फ साहब लाल संग नागेंद्र कुमार उर्फ करिया पुत्रगण बाउल प्रसाद को हिरासत में ले लिया । उनके पास से ढाई किलो गांजा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक दोनों कई साल से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। सूत्रों की माने तो गांजा तस्करी में गोपीगंज के एक एसआई का नाम भी सामने आया है, जिसके संरक्षण में दोनों धड़ल्ले से तस्करी का कारोबार करते। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। दो साल पूर्व कौलापुर रेलवे क्रासिंग के पास आरपीएफ जवानों पर जानलेवा हमले की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी। हमले में घायल एक जवान आज भी ड्यूटी पर नहीं आ सका। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि दोनो तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।