फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डेढ़ दशक से नहीं उठा औराई चीनी मिल की चिमनियों से धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल की शान और गोल्ड मेडल से नवाजी गई औराई की चीनी मिल की चीमनी से डेढ़ दशक बितने के बाद भी धुआं नहीं निकला। बंद पड़े चीनी मिल के कल पुर्जे जंग की भेंट चढ़ रहे हैं। पूर्वांचल के गन्ना किसानों के लिए वरदान औराई चीनी मिल को चालू करने के लिए काफी समय से मांग हो रही है।
विज्ञापन

आगामी 26 अक्तूबर को चीनी मिल के पास पूरे पूर्वांचल के किसान जुट रहे हैं। किसान आक्रोश गर्जना थीम पर आयोजित कार्यक्रम में किसान मिल के संचालन को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। 1971 में स्थापित औराई की चीनी मिल कभी पूर्वांचल कि शान हुआ करती थी। जहां जिले से लेकर पूर्वांचल के कई जनपदों के किसानों के गन्ने चीनी मिल में आते थे।
हर साल चीनी मिल से 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख क्विंटल तक चीनी बनती थी। 1991 में अच्छी क्वालिटी की अधिक चीनी बनाने के लिए इसे गोल्ड मेडल भी मिला। कभी यहां हर समय 400 कर्मचारी कार्य करते थे। 1995 के बाद चीनी मिल के काउंटर से किसानों का भुगतान बंद कर बैंक के माध्यम से कर दिया गया। किसानों को भुगतान होने में लेट लतीफ होने लगा।
विज्ञापन

1971 में स्थापित चीनी मिल के कल पुर्जे भी धीरे-धीरे जवाब देने लगे। इस बीच पेराई सत्र के बीच में खराबी के चलते मिल को बंद करना पड़ता था। यह समस्या लंबे समय तक बनी रही। मशीन अच्छे से काम न करने के कारण2006-2007 में चीनी मिल का पेराई सत्र करने के बाद अधिकारियों ने चीनी मिल को घाटे में दिखाकर हमेशा के लिए बंद कर दिया।


हर चुनाव में उठता है संचालन का मुद्दा

चीनी मिल चालू कराने का मुद्दा हर चुनाव में उठता है। लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा जोरों से छाया रहा। औराई क्षेत्र के नरथुआं गांव के एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सरकार बनने पर चीनी मिल चालू करने का वादा किया, लेकिन वह भी अधूरा रह गया। अब एक बार फिर किसान एकजुट होकर इसके संचालन के लिए आवाज बुलंद करेंगे। भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि किसानों के हितों में चीनी मिल संचालित किया जाना चाहिए। किसान आक्रोश गर्जना में पूर्वांचल से बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें