भदोही। भदोही नगर में मर्यादपट्टी से लेकर अजिमुल्लाह चौराहे तक दो करोड़ से स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि मोहर्रम जुलूस, दुर्गापूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बिजली कटे भी तो सड़क पर रोशनी रहे। नगर पालिका राज्य वित्त निधि से इस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च करेगी।
भदोही नगर में मोहर्रम या दुर्गा पूजा की शोभायात्रा निकलती है तो बिजली के तारों से दुर्घटना ना हो इसके लिए देर रात तक बिजली काट दी जाती थी। जब ताजिया जुलूस या शोभायात्रा संपन्न हो जाता था तब कहीं देर रात विभाग बिजली सप्लाई होती है। कई-कई बार तो ऐसा हुआ है कि आधी रात के बाद तक बिजली कटौती करनी पड़ती है, जिससे लोग परेशान हो जाते थे। नगर पालिका के इस प्रयास से अब संभव है कि इसकी नौबत ना आए। नगर पालिका ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि स्मार्ट सोलर लाइट लगाने के साथ-साथ इंटरलॉकिंग, नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। बताया कि योजना को डीएम की संस्तुति मिल चुकी है। बताया कि इसके लिए फंड की समस्या नहीं होगी क्योंकि राज्य वित्त में पर्याप्त धन है। बताया कि इंटरलॉकिंग का कार्य पहले से चल रहा है। आने-वाले दिनों में विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। शीघ्र ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।