फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चौपाल में गूंजा नारा,किसानों का हक नहीं गबन कर सकते जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। ब्लॉक क्षेत्र के गंगारामपुर गांव चौरा माता मंदिर परिसर में रविवार को ससपा किसान मोर्चा ने जन चौपाल लगाकर किसानों के हक की आवाज उठाई है।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मौर्य ने कहा कि मिशन 2024 के लिए आवाज उठी है तो रुकेगी नहीं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव के आह्वान पर 11 दिवसीय साइकिल यात्रा छठवें दिन 70 गांवों का भ्रमण कर किसानों तक पहुंची है। 31 दिसंबर के बाद साइकिल यात्रा में शामिल संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन सौंपकर तीन जनवरी को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी किसानों को खाद-बीज, बिजली, सिंचाई की जरूरत पड़ती है, तब समस्याएं घेर लेती हैं। नहर, राजवाहा, माइनर में पानी नहीं आ रहा है, राजकीय नलकूपों की हालत खराब है। नाममात्र के बजट से सिंचाई संसाधनों की समस्या बढ़ती जा रही हैं। कर्ज में डूबा लघु एवं सीमांत किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहा है। चौपाल में ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, सुखवंत भारतीया, रामबाबू बिंद, मनीलाल, अशोक यादव, राममूरत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें