फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sun, 10 Jul 2016 01:39 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुरियावा थानाक्षेत्र के कड़ोरगांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को मुंबई के गोरेगांव स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।  शनिवार को शव घर पहुंचते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कड़ोर गांव निवासी राजन सरोज (20) मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को वह कांदीवली स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर अंधेरी के लिए निकला। गोरेगांव स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर गया। इससे मौके पर ही कटकर उसकी मौत हो गई। शनिवार को परिवार वाले ट्रेन से शव लेकर घर पहुंचे। शव आने की खबर लगते ही आसपास के कई गांव के लोग संवेदना जताने के लिए पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें