थानाक्षेत्र के सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को दोपहर में अज्ञात युवक ने ऊंचाहार से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सभी लोगों ने मृतक के शव को शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे एसओ दुर्गागंज नरेंद्र प्रसाद ने मृतक के बारे में लोगों से पूछताछ भी की। मृतक सफेद धारीदार शर्ट और काली धारीदार पैंट पहने था। इसके अलावा वह सिर पर टोपी लगाए हुए था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक देखने से आसपास क्षेत्र का ही लग रहा है। मृतक की जेब से पुलिस को कुछ नहीं मिला, ताकि उसकी पहचान हो सके।