फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में मुशिबत बढ़ा रही त्वचा की बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गुलाबी ठंड के बाद अब सर्दी अपना तेवर दिखाने लगी है। सुबह शाम गलन बढ़ गई है। ऐसे मौसम में त्वचा की बीमारियां मुसीबत बढ़ा रही हैं। साफ-सफाई में लापरवाही व संक्रमण के कारण फुंसी-फोड़ा व एक्जीमा, खुजली, दाद आदि के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में आधे से अधिक इन समस्याओं से पीड़ित हैं। वहीं निजी चिकित्सकों के पास भी ऐसे मरीजों की लंबी कतार है। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि गर्मी व बरसात के मौसम में वातावरण में नमी रहती है। इससे त्वचा की कोशिकाएं आपस में जुड़ी रहती हैं, लेकिन सर्दियों में ऐसा नहीं होता। ठंड के मौसम में कोशिकाओं में नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा सूखने लगती है और फटने की शिकायत शुरू हो जाती है। अधिक लापरवाही से त्वचा की ऊपरी के साथ निचली सतह भी प्रभावित होकर धीरे-धीरे सूखने लगती है। ऐसे में त्वचा की परत बाहर निकलने लगती है। बाद में वातावरण में मौजूद जीवाणुओं व गंदगी की वजह से त्वचा में संक्रमण के कारण फुंसी-फोड़ा, एक्जीमा, खुजली आदि चर्म रोग हो जाते हैं। इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बुधवार को पिपर गांव निवासी राकेश कुमार (25) अजयपुर निवासी मालती (45) डुहिया निवासी शुभम शुक्ला (16), चकलूटी निवासी विकास कुमार (13), राजेश (20), रामू (23) सुखराम (52) इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें