ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर ने जलकर और गृहकर न देने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में करीब 75 लोगों पर साढ़े पांच लाख रुपये का कर बकाया है। इनके खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने आरसी जारी कराया है। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार बार-बार टैक्स जमा कराने के लिए नगर पंचायत कर्मचारी लोगों से आग्रह करते हैं। लेकिन ऐसे लोग सुविधाएं लेने के लिए ही आगे आते है। ऐसे लोगों को टैक्स जल्द से जल्द जमा करने का कहा गया है। अधीशासी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया है कि नगर में साढ़े 12 हजार की आबादी में करीब 1950 मकान हैं। जिसमें 2100 से अधिक जल कनेक्शन है। इसमें 75 बड़े बकाएदार हैं जिनके खिलाफ आरसी जारी भी हुई। पांच हजार से लेकर 38 हजार तक बकायेदारों पर आरसी जारी की गई है। करीब 800 लोग चार से पांच हजार बकायेदार की श्रेणी में हैं।