फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की कलाई में सजेगा बहन का स्नेह

Sat, 29 Aug 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पर्व की धूम मच गई है। शनिवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन जिले में उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन


देर रात तक बाजारों में खरीदारी का दौर चलता रहा। दूकानों पर लकदक रोशनी के बीच दमकती रंग-बिरंगी राखियां बहनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं तो नगरों में तमाम मिठाई की दूकानें एक दिन पूर्व ही सज गईं।

भाई-बहन के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को शुक्रवार की देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। बहनों ने राखी और पूजा के सामान खरीदकर रख लिए तो भाइयों ने अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदे।
विज्ञापन

 ज्ञानपुर नगर में रक्षाबंधन के निमित्त मिठाई की दूकानें शुक्रवार शाम तक सज गईं। राखियों की खरीदारी के लिए दूकानों पर होड़ मची रही।
साथ ही बहनों ने रोरी, चंदन और आरती समेत पूजा के सामान भी खरीदे। बहन को देने के लिए उपहार की खरीदारी के लिए भी दूकानों पर भीड़ लगी रही। साड़ी, कपड़े के अलावा अन्य गिफ्ट आयटमों की जमकर खरीद हुई। तमाम बहनों ने आकर तो कई भाइयों ने बहन के घर जाकर राखी बंधवाने का कार्यक्रम बनाया है।  
विज्ञापन

रक्षाबंधन की छुट्टी से पहले स्कूलों में भी रक्षाबंधन की खुशियां मनाईं गईं। छात्राओं ने अपने स्कूल के भाई स्वरूप छात्रों को राखी बांधी। भाइयों ने उनकी रक्षा का संकल्प लिया। ज्ञानपुर के बालीपुर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सुषमा तिवारी की मौजूदगी में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। इस कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें