फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सोलह साल के प्रांजल की आस्था निराली, जेब खर्च के पैसे से बनाई मां की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्रद्धा और विश्वास से भक्ति निराली हो जाती है। ज्ञानपुर निवासी विपिन मोदनवाल के बेटे की आस्था मिसाल है। 16 साल के प्रांजल की मां के प्रति इतनी अटूट श्रद्धा है कि जेब खर्च के लिए मिले पैसे को बचाकर मां दुर्गा, गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिकेय और महिषासुर की प्रतिमा बना दी। प्रांजल बीते आठ वर्षों से शारदीय नवरात्र में अनोखे ढंग से मां आराधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रांजल की भक्ति देख हर कोई विह्वल हो जाता है। प्रांजल की मां के प्रति इतनी आस्था है कि वह हर वर्ष शारदीय नवरात्र में खुद से मां की प्रतिमा तैयार करता है और उनकी पूजा करता है। पूरा अनुष्ठान जेब खर्च के लिए मिले पैसों को बचाकर करता है। बीते आठ सालों से यह सिलसिला जारी है। पिता विपिन मोदनवाल बताते हैं कि प्रांजल आठ साल की उम्र से मां की भक्ति में लीन है। बताया कि पहले वह चार महीनों में मां की प्रतिमा तैयार करता था, लेकिन अब वह दो महीनों में प्रतिमा बना लेता है। पिता को बेटे की भक्ति से गर्व है। पिता के मुताबिक प्रांजल ने इस बार 10 हजार रुपये खर्च कर प्रतिमा को आकार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें