फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: असहाय बच्चों के जीवन में खुशहाली लाएगा आपरेशन मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व से पूर्व जिले के असहाय बच्चों को जिला प्रशासन गिफ्ट देने की तैयारी में है। जिले के गरीब व असहाय बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए जिला प्रशासन ने आपरेशन मुस्कान चलाया है। जिसके तहत चिह्नित गरीब बच्चों में त्योहारों से पूर्व गिफ्ट और स्टेशनरी किट व खेलकूद का सामान वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिला प्रोबेशन कार्यालय को नोडल बनाया है। ताकि ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जा सके, जो दीन-हीन और असहाय हैं। आपरेशन मुस्कान के नोडल व जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग द्वारा जिले भर में सर्वे कराया गया।
जिसमें ऐसे 26 बच्चों को चिह्नित किया है, जो अत्यंत गरीब व असहाय है। बताया कि इन बच्चों को आपरेशन मुस्कान के तहत जिलाधिकारी समेत जिले के 26 आला अधिकारी गिफ्ट, खेलकूद का सामान और स्टेशनरी किट का तोहफा देंगे। बताया कि इसके लिए अधिकारियों को नामित कर दिया।
विज्ञापन







गिफ्ट में रहेगी मिठाई व पढ़ाई का सामान
जिला प्रोबेशन अधिकारी व आपरेशन मुस्कान के नोडल अधिकारी ने मो. मुमताज ने बताया कि गिफ्ट पैक में बच्चों के लिए मिठाई, चाकलेट के अलावा खेलकूद का सामान और पढ़ाई से जुड़ी सामग्री मसलन कॉपी, किताब, पेन आदि शामिल है।







ये अधिकारी देंगे मासूमों को गिफ्ट
जिलाधिकारी के अलावा सीडीओ, सीएमओ, डीडीओ, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, डीपीओ, डीपीआरओ, बीएसए, डीआईओएस, जिला कृषि अधिकारी के अलावा सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी बच्चों को गिफ्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें