जिले की क्राइम ब्रांच और भदोही पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। चोरी और नकबजनी के अपराधों में वांछित 10 हजार के इनामी सहित छह शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आठ लाख के गहने, चार बाइक, दो असलहे और एक लाख नकदी बरामद हुआ। पूछताछ में कई स्थानों पर चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच , भदोही पुलिस को लगाया गया था। सूचना पर चोरी की घटना में शामिल 10 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी शिवपूजन उफ़ॱर चमचम विश्वकर्मा व उसके गैंग के अन्य 6 सदस्यों को लठियां चौरी के भक्ति धाम आश्रम के बगल से मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी के सोने चांदी के जेवरात जिसकी कीमत आठ लाख, एक चोरी की बाइक, तीन अदद विभिन्न चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक रायफल, दो कारतूस, एक कारतूस, चोरी में प्रयुक्त उपकरण और एक लाख नकद बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि 10 हजार के इनामियां के अलावा कौशल दुबे उर्फ विशाल, निवासी मेघीपुर कैयरमऊ, दया सरोज, नन्हकू बिंद, रमेश विश्वकर्मा, अमरजीत मौर्य, अश्वनी वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुरस्कार घोषित शिवपूजन ने बताया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है। जिसके गैंग लीडर राम चंद्र मौर्या उर्फ नेता निवासी कोलुआ पांडेयपुर थाना सुरियावा के हैं। पिछले महीने पुलिस हमारे गैंग के सरगना सहित अन्य सदस्यों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद गैंग की कमान मैंने अपने हाथों में लेकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जिस घर में चोरी करनी होती वहां पर गैंग के सदस्य एक दिन पूर्व जाकर रेकी करते। चोरी के दिन घर के आसपास या गांव के बाहर ताला काटने का कटर आदि झाड़ियों में छिपा देते। आभूषण गोपीगंज के अश्वनी सेठ और अन्य सामान गुड्डू पाठक मतेथू के यहां बेच देते। बरामदगी टीम में विनोद दूबे, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कनौजिया आदि रहे।