फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कबाड़ हो जाएंगे छह हजार पुराने वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्क्रैप पॉलिसी लागू होने के बाद कालीन नगरी में एक अप्रैल से करीब छह हजार वाहन कबाड़ की श्रेणी में आ जाएंगे। वीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को कबाड़ घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है, जो 15 वर्ष से अधिक के हो गए हैं। स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए विभाग ने आवेदन भी मांगा है। जिले में करीब एक लाख से अधिक दुपहिया, चार पहिया वाहन पंजीकृत हैं। इसमें छह हजार से अधिक 15 साल की उम्र पूर्ण कर चुके हैं। इसमें 2225 मोटरसाइकिल और 4,646 कार शामिल हैं। निर्धारित समय पूर्ण करने के साथ ही अधिकतर के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हुआ है। कुछ सड़क पर प्रदूषण फैलाने के साथ दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं तो कुछ दरवाजे या दुकानों पर खड़े हैं। उम्र पूरी करने के बाद भी स्वामियों ने इन वाहनों का पुन: पंजीयन नहीं कराया है। एआरटीओ अरूण कुमार ने बताया कि 15 साल की मियाद पूरी कर चुके पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (आरवीएसएफ) जाएंगे। वहां से उनको स्क्रैप करने के लिए निस्तारित या निपेक्ष प्रमाणपत्र मिलेगा। पुराना वाहन स्क्रैप कराने के बाद नया वाहन लेने पर रोड टैक्स में छूट दी जाएगी। नई नीति के तहत अब फिटनेस नहीं होने की सूरत में गैर व्यवसायिक वाहन 15 वर्ष और व्यवसायिक वाहन महज आठ वर्ष तक चल सकेंगे। जिले में करीब छह हजार वाहन नई स्क्रैप नीति की परिधि में आ गए हैं, इनकी फिटनेस नहीं हुई है। बताया कि स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें