गोपीगंज। नगर स्थित बघेल छावनी में बृहस्पतिवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यालय का शुभारंभ किय गया। सइ दौरान पंडित राधेश्याम उपाध्याय संत ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही लोगों से स्वदेशी सामनों के उपयोग करने के लिए अपील की। कहा कि स्वदेशी इस्तेमाल करने से हमारे देश के नवयुवकों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही हमारा देश विकास करेगा। मानवाधिकार जिला अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने कहा स्वदेशी मंच से हर घर की एक महिला जुड़े और सशक्तीकरण में योगदान दें। इस मौके पर डॉ. राजेश सिंह, पालिका चैयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता, डॉ. राजेश सिंह, मनोज सिंह, गगन गुप्ता, उमेश बघेल, मुन्ना पांडेय, अनिल उपाध्याय, उपेन्द्र मिश्रा, राजेश सिंह, विमल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।