फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को कोरोना के छह मरीज फिर मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1860 पहुंच गया है। सीएमओ ने संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से तमाम गाइडलाइल जारी की गई है, लेकिन धरातल पर एक का भी पालन नहीं हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक सामाजिक दूरी का पालन और मॉस्क लगाने में लापरवाही बरती जा रही है। जिसके कारण हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में छह नए मरीज मिले। इसमें सुरियावां का एक किशोर, अभियां का युवक और गजाधरपुर में किशोर समेत चार संक्रमित मिले। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 56 हजार 128 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जिसमें 54 हजार 873 की रिपोर्ट आ चुकी है। सोमवार को छह संक्रमितों के मिलने से कुल संख्या 1860 पहुंच गई है। संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव केस की संख्या मात्र 88 है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में रहना पसंद करते हैं। विभागीय गाइडलाइन का पालन कराते हुए होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें