फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से छह बैल बरामद,तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना पुलिस ने शनिवार की रात उपरौठ से पिकअप पर लदे छह बैल को बरामद किया। इस दौरान तस्कर गुड्डू अंसारी निवासी खजुरी-वाराणसी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि गोपीगंज की ओर से तस्कर उक्त बैलों को लेकर वाराणसी की ओर जा रहे हैं। रात लगभग डेढ़ बजे मयटीम उपरौठ के पास घेरेबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी लेते समय चालक भागने में सफल रहा लेकिन तस्कर गुड्डू अंसारी बैलों के साथ पकड़ा गया। तस्कर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। टीम में वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, प्रदीप जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें