फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डीसी समेत छह गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो जिला समन्वयक समेत छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया। परिसर मे साफ-सफाई व्यवस्था को बेहर बनाने का निर्देश बीएसए को दिया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम राजेद्र प्रसाद सुबह 10 बजे बीएसए दफ्तर पहुंचे। कार्यालय खुला होने के साथ ही कुछ कर्मचारी आए थे। बीएसए कक्ष मे बैठकर डीएम ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें पता चला कि जिला समन्वयक रश्मि सिंह, शिवम सिंह संग अतुल भारती, सूर्य भूषण मिश्रा, दयाशंकर, संदीप कुमार अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि भविष्य मे लेटलतीफी न की जाए। कार्यालय मे सफाई व्यवस्था ठीक मिलने पर संतोष जताया। कहा कि परिसर मे साफ-सफाई और चाक चौबंद किया जाए। डीएम के निरीक्षण से बीएसए कार्यालय के कर्मचारियो मे खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें