जंगीगंज। भाजपा नेता कुंवर प्रमोद चंद मौर्या ने मंगलवार को एमएलसी हाउस जंगीगंज में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया है। बताया कि डीघ ब्लॉक का नाम सीतामढ़ी किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसके साथ ही सीतामढ़ी व सेमराध क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। बताया कि डेंगूरपुर का पुल भी जगत जननी मां सीता के नाम से ही होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।