फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: श्रीकांत बने गोपीगंज जायसवाल समाज के अध्यक्ष

विज्ञापन
गोपीगंज जायसवाल समाज के निर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत संगठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के एक लॉन में रविवार को जायसवाल समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्रीकांत जायसवाल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। इसी तरह रितेश जायसवाल और सुनील जायसवाल (गुड्डू) को महामंत्री बनाया गया। वहीं संरक्षक मंडल में गुप्तेश्वर जायसवाल, जगदीश जायसवाल, शेष प्रकाश जायसवाल, अनिल जायसवाल, रमेश जायसवाल, कड़ेदिन जायसवाल, सीताराम जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अनूप जायसवाल, राम बाबू जायसवाल, अशोक जायसवाल एवं रामेश्वर प्रसाद जायसवाल को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा संजीव जायसवाल को महासचिव, रतन जायसवाल को प्रवक्ता व संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार जायसवाल, विक्रम जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, अमित जायसवाल, विराट जायसवाल को दायित्व सौंपा गया। मंत्री पद की जिम्मेदारी ऋतिक जायसवाल को दी गई। संजय जायसवाल और मुकेश जायसवाल (पप्पू राजभोग) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें