खमरिया स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत करते लोग। संवाद
खमरिया। नगर पंचायत खमरिया में राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार को शृंगार उत्सव का आयोजन किया गया। राधे राधे समिति ने राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में उत्सव को संपन्न कराया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का सुगंधित फूलों से मनमोहक शृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण में देर रात तक भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। भक्त भजनों पर झूमते रहे। भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस माैके पर निशांत आरती देवी, मीनक्षी बरनवाल, प्रिया सिंह, सोनाली गुप्ता, दिवेदी, प्रांशु दिवेदी माैजूद रहे।