जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर स्थित चंदापुर से भरद्वार(सुर्यभानपुर) जाने वाली एक किमी जर्जर सड़क मिट्टी डालकर उबड़-खाबड़ से मुक्त कर दिया।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर शासन मेहरबान है, लेकिन वह भी सिर्फ बड़े बजट की मुख्य मार्गों के लिए। जिले में बड़ी संख्या में संपर्क मार्ग ऐसे हैं जो कि रोजाना ग्रामीणों के लिए आवागमन में मुसीबत बनते हैं।
लेकिन इस पर प्रधान से लेकर संसद सदस्य तक मौन साधे हैं। जबकि ऐसे संपर्क मार्ग ग्रामीण राहगीरों को अधिक परेशान करते हैं। प्रशासन की ओर से भी ऐसी सड़कों की बदहाली दूर करने के लिए पहल नहीं की जाती।
हालांकि डीघ विकास खंड का भरद्वार यानी सुर्यभानपुर राम मनोहर लोहिया समग्र गांव के तहत चयनित है। सड़केें आरसीसी की हैं, लेकिन गांव में पहुंचने के लिए जर्जर रास्ता था। जिसे भरद्वार के युवाओं ने श्रमदान करके चकाचक बना दिया। अजय शुक्ला के नेतृत्व में गांव में हेमंत, शिवशंकर, रवि, सोनू, रजत, नीरज, अश्वनी, राहुल, मोनू, दीपू, सर्वेस, पिंटू, जय शंकर, सुशील आदि शामिल रहे।