फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापरवाही में क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक

Thu, 15 May 2025 09:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने काम कितना किया ये सवाल पूछा तो क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी चुप हो गए। लापरवाही बरतने के आरोप में इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
 
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ली बैठक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। कार्य में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देष दिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं।

विज्ञापन


उन्होंने गीला और सूखा/ठोस, अपशिष्ट कचरा प्रबन्धन पर बल दिया। समिति के सदस्यों ने डोर-टू-डोर जाने वाली कचरा गाड़ियों में ही एक कलेक्शन बाक्स को ही ई-कचरा कलेक्शन बैंक के रूप में स्थापित कर पहल करने का सुझाव दिया। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद दुकानदार और ग्राहको के प्रयोग किए जाने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति चिंता जताई। सभी ईओ को अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें