फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खुली लेकिन नहीं दिखे खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 41 दिन के लाकडाऊन के बाद मंगलवार को शहर की छोटी बड़ी दुकानें खुली जरूर लेकिन बाजार में खास भीड़ नहीं दिखी। स्टेशन रोड पर बैंकों की कई शाखाएं होने से छूट मिलने पर सड़कों पर आवाजाही एकाएक बढ़ गई। कटरा बाजार में दुकानें खुलने के बाद भी दिन भर खरीदार नहीं दिखे। हलांकि शाम को 4 बजे के बाद अजिमुल्लाह चौराहे पर कुछ फल की दुकानें लग जाने से खरीदारों की गिनती में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

पिछले 41 दिन से शहर का अजिमुल्लाह चौराहा विरान रहा। जबकि अजिमुल्लाह चौराहा शहर की शान कहलाता है और रमजान मे तो यहां हर समय सैकड़ो की भीड़ इसके गुलजार होने की गवाही देती है। लाकडाऊन में छूट के बाद आज जमुनीपुर कालोनी,, रजपूरा कालोनी, नईबाजार, रजपूरा चौराहा, भदोही कस्बा समेत प्रमुख मार्गों पर सैलून, इलेक्ट्रानिक्स, कंप्युटर पार्ट्स, किराना, गारमेंट्स, बर्तन आदि की दुकानें खुली। लेकिन पहला दिन होने से आज भी लोगों को सड़कों पर पैदल चलने में भय का माहौल दिखा। उपकार इलेक्ट्रानिक्स के प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन खास खरीदार नहीं आए। हलांकि सर्विस चाहने वाले जरूर आए।
उधर शहर के भीड़ भाड़ रहने वाला कटरा बाजार में दुकानें खुली रहीं लेकिन खरीदार दूर दूर तक नहीं दिखाई पड़े। रमजान और ईद के मौके पर दुकानें खोलने की छूट दिए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के मेनरोड पर भी दुकानें खुली मिली लेकिन सड़कों पर आवाजाही कम दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें