फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकानों, मकानों और मंदिर में बह रहा गंदा पानी

Thu, 14 Jan 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 इससे नगर की दुर्गागंज त्रिमुहानी से गोपीगंज मार्ग के दूकानदारों, निवासियों के लिए गंदे पानी के जमा होने से स्थिति नारकीय हो गई है। घरों से निकले गंदे पानी दूकानों, मकानों और मंदिर में बहकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


आपूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।


नागरिकों ने इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से छुटकारा मिल सके।

मालूम हो कि जल निगम से पचास साल पूर्व आपूर्ति पाइपलाइन बिछी थी। पहले सड़क की चौड़ाई कम थी। बाद में अधिक हो गई तो पाइपलाइन सड़क के नीचे दब गया।

पीडब्ल्यूडी ने फिर चौड़ीकरण के लिए जेसीबी लगाकर खुदाई कराई थी। लेकिन, खुदाई से पहले नाली और पानी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते पाइपलाइन खुदाई में क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


 इसके अलावा घरों से निकल रहे गंदे पानी की नाली भी टूट गई। लिहाजा गंदा पानी सड़कों पर ही बह रहा है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है।

इसको लेकर लोगों के विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी है। उन्होंने पानी की निकासी, गंदे पेयजल आपूर्ति की समस्या निदान न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें