फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में बंद मिली दुकानें,नोडल रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आपूर्ति निरीक्षक डीघ दिनेश कुमार यादव के निरीक्षण में मंगलवार को तीन कोटे की दुकानें रामकिशुनपुर बसहीं, रईयापुर बंद मिली और सुधवैं, भावापुर, ऊंज-मुंगरहां, भीखीपुर पर नोडल नदारद रहे। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक शुल्क के साथ राशन का वितरण 740 कोटे की दुकानों पर कराया जा रहा है। वितरण में किसी तरह की मनमानी पर निगरानी के लिए नोडल तैनात हैं। नोडल की अनुपस्थिति में सिर्फ दुकानदार ही वितरण करते पाए गए। संबंधित दुकानों से जुड़े अंत्योदय, पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों से पूछताछ की। बंद मिली कोटे की दुकानों पर कार्रवाई के सवाल पर बताया कि कोटेदारों और नोडल को कारण बताओं नोटिस जारी की जाएगी। नोटिस का जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें