फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दुकान का छत तोड़कर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के लखनों तिराहे पर सोमवार की रात आभूषण की दुकान के छत को तोड़कर चोरों ने दो लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह चोरी की खबर लगते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई। सीओ एके सिंह सहित कई टीमें मौके पर जांच करने के लिए पहुंची। पाली चौकी क्षेत्र के नागमलपुर गांव निवासी चंदू सेठ की लखनों तिराहे पर आभूषण की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात में आए चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुस गए। तहरीर के मुताबिक चोरों ने दो लाख के आभूषण उठा ले गए। जिसमें आठ किलो चांदी की थाली, 11 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण शामिल रहे। चोरो ने महेंद्र यादव की गुमटी को भी तोड़कर सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी विनोद यादव मौके पर पहुंचे। सीओ एके सिंह के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई। सभी टीमों ने एक-एक बिंदुओ पर गहनता से जांच की। जिसमें जांच टीम को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे। सीओ एके सिंह ने कहा कि पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही चोर गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें