फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फुटपाथ पर दुकान और सामान, पैदल चलने वालों के अधिकार पर अतिक्रमण

विज्ञापन
दिलदारनगर नगर पंचायत में सड़क की पटरी पर लगा कपड़ा का दुकान।.. संवाद
विज्ञापन
जिले में मुहम्मदाबाद, जमानिया, सैदपुर, सादात, बहादुरगंज, जंगीपुर और दिलदारनगर के बाजार अतिक्रमण की जद में हैं। दुकानदारों ने दुकान के आगे पांच से दस फीट तक टिनशेड और गुमटी लगाकर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

पटरियों पर सब्जी, फल, कपड़े और चाट की दुकानें सज रही हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में फुटपाथ पर पैदल चलना नागरिकों का माैलिक अधिकार बताया था। अभी तक जिले में सुरक्षित फुटपाथ को लेकर प्रशासन सजग नहीं है। गोराबाजार निवासी सोनू उपाध्याय ने बताया कि सालभर में मुश्किल से एक-दो दिन अभियान अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जाता है। फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के मिश्रबाजार, महुआबाग, लालदरवाजा, प्रकाश टॉकीज, लंका, गोराबाजार सहित 6 इलाकों में पटरियां दिखाई ही नहीं पड़ती है। विशेश्वरगंज से मिश्रबाजार होते हुए लालदरवाजा तक जाने वाली सड़क पर शाम होते ही सजंगीपुर नगर पंचायत के नवीनमंडी तक दोनों तरफ पटरियों पर प्रतिदिन बाजार सजता है। जमानिया स्टेशन बाजार में पटरियों और सड़क पर सब्जी, फल, फास्टफूड की दुकानें लगती है। स्टेशन तक पहुंचने के लिए राहगीरों एवं यात्रियों को परेशानी होती है। यही हाल मुहम्मदाबाद, सैदपुर, सादात और बहादुरगंज का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें