फूलपुर तहसील के बिलारमऊ कटार में सोमवार की रात एक दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फूलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पवई थाना के बसही गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र रामनाथ सिंह फूलपुर कोतवाली के बिलारमऊ कटार बाजार में हार्डवेयर की दुकान एवं रिहायशी मकान बनवाकर रहते थे। सोमवार की रात शैलेंद्र सिंह ने अपने मकान की छत में लगी कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 15 वर्ष पहले उसकी पत्नी ने भी इसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी के मरने के बाद से ही शैलेंद्र विक्षिप्त रहने लगे थे। मृतक के पिता रामनाथ सिंह के हार्डवेयर दुकान चलाकर परिवार जनों की परवरिश करते हैं। पुत्र की मौत से पिता रामनाथ पर पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक शैलेंद्र के पास दो बेटियां एवं एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो गई है। बेटा बैभव और एक बेटी पढ़ रही है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। फूलपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल फूलपुर गजानंद चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।