फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हत्याकांड : सुपारी किलर दिल्ली से अरेस्ट, 50 हजार का था इनामी; पांच की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

Sat, 11 Jan 2025 04:32 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : बीते 21 अक्टूबर, 2024 को नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की हत्या कर दी गई थी। वे अपनी कार से निजी काम से कहीं जा रहे थे। इस बीच, रास्ते में ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। दिल्ली में छिपे इनामी बदमाश की तलाश दो महीने से की जा रही थी।
विज्ञापन
मीडिया को गिरफ्तार बदमाश की जानकारी देती भदोही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हत्याकांड में जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में शामिल 50 हजार के इनामी शूटर आमिर को पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट के पास से से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन




पुलिस टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे आ रही है। घटना में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

भदोही कोतवाली के अमीलौरी निवासी नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह की बीते 21 अक्तूबर 2024 को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई थी। करीब 10 दिनों के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों फाफामऊ निवासी शकील और प्रयागराज के आशीष को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


उसके बाद उनकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर प्रयागराज के चिल्ला शिवकुटी निवासी मास्टरमाइंड सौरभ सिंह समेत तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, हालांकि शूटरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन


करीब दो महीने से अधिक समय बाद पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी। 50 हजार के इनामी शूटर आमिर को दिल्ली से पुलिस ने धर दबोचा।

अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली से जिले के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि प्रधानाचार्य हत्याकांड में 50 हजार के इनामी शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांच अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें