फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही को हराकर शिवपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां (भदोही)। महर्षि आजाद राज्यस्तरीय कबड्डी महाकुंभ के फाइनल मुकाबले में शिवपुर वाराणसी की टीम ने भदोही की टीम को 28-8 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। शुरुआती दौर में भदोही की टीम ने कुछ समय तक बढ़त बनाई, लेकिन बाद में वाराणसी के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए मुकाबला एकतरफा कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट एसबी मिश्रा और आयोजक प्रतीक दुबे ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता शिवपुर वाराणसी की टीम को 25 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता भदोही की टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। वाराणसी के उमेश पांडेय को बेस्ट रेडर और किशन सिंह को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। संचालन विजय शंकर राय और अध्यक्षता संजय श्रीवास्तव ने की। मौके पर राजेंद्र तिवारी, रामआसरे सिंह, दिनेश सिंह, शशि प्रकाश यादव, कैलाश पाल, श्यामबिहारी मौर्य, समरजीत यादव, राकेश पाल, जितेंद्र तिवारी, राजमणि पांडेय, मथुरा प्रसाद यादव, संजय पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें