फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कंपकंपी <bha>@</bha> 5.9 डिग्री सेल्सियस, कोहरे ने कराई आंखों की कसरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंगलवार साल का सबसे सर्द दिन रहा। रात में पारा सोमवार की तुलना में 2.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 5.9 डिग्री हो पहुंच गया। अलाव के साए में भी राहत नहीं मिल रही थी। अलाव के सामने होने पर पीठ की तरफ से ठंड लग रही थी। ठंड ने लोगों की कार्यक्षमता कम कर दी है। घने को कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर से भी कम रह गई थी। सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए अपलक ताकना पड़ रहा था।
विज्ञापन

एक सप्ताह से चल रही ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। वाहनों की रफ्तार मंद पड़ गई थी। फाग लाइट के सहारे वाहन रेंगते रहे। सुबह की दृश्यता केवल पांच मीटर हो गई थी। पास की चीज भी नहीं दिख रही थी। कोहरे के कारण चौरी-वाराणसी मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल लोगों को राहत मिलता नहीं दिख रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो इस साल का सबसे कम है।
दिन में तीन बजे तक भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। शाम चार बजे के लगभग आधे घंटे के लिए सूरज निकला लेकिन उसका असर ठंड पर नहीं पड़ा। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 14.6 पर पहुंच गया। इससे दिन भर गलन का एहसास होता रहा। कंपकंपी छूटती रही। दिन भर लोग अलाव से चिपके रहे लेकिन राहत नहीं मिली। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। भीषण ठंड के बावजूद ग्रामीण इलाकों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीण अंचल के मार्गों पर एक्का-दुक्का वाहन नजर आए। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में बच्चे और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अभी मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं है। आने वाले दिनो में तापमान और गिरेगा। उन्होंने अगले दो दिनों में दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह व शाम को कोहरा होने का भी अंदेशा है।
-
इनसेट:
नगरों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था, गांवों में नदारद
ज्ञानपुर। जिला प्रशासन का दावा है कि पूरे जिले में 207 स्थानों पर अलाव जल रहा है। जिसमें नगरीय क्षेत्रों में 161 जगहों और ग्रामीण इलाकों में 51 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन प्रशासन के दावे के विपरित नगरीय क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था जरूर है, लेकिन लोगों के अनुसार वह पर्याप्त नहीं है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण अंचलों में अलाव का घोर अभाव दिख रहा है।
विज्ञापन



कहां कितने अलाव जल रहे:
तहसील भदोही - 21
ज्ञानपुर - 13
औराई - 12

निकाय अलाव की संख्या
गोपीगंज - 41
घोसिया - 20
भदोही - 40
नई बाज़ार - 07
सुरियावा - 18
खमारियां - 20
ज्ञानपुर - 15
कुल-207 स्थानों पर अलाव जल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें