फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चंदौली को 24 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची भदोही

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहा मोढ़ टी-20 चैंपियनशिप अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार को भदोही और चंदौली के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें भदोही की टीम ने चंदौली को 24 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। दुर्गा चरण शुक्ला ने 53 और विक्रम सिंह ने 28 रनों की अहम पारी खेली। चंदौली की ओर से विजय यादव और सचिन ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे चंदौली के खिलाड़ी कन्हैया के 45 और सम्राट के 29 रनों की बदौलत आखिरी तक मैच में बनी रही, लेकिन अन्य साथियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से सात विकेट के नुकसान पर सिर्फ 129 रन ही बना सती। भदोही की तरफ से सनी पांडेय और रितिक मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच भदोही स्टेडियम के खिलाड़ी दुर्गा चरण शुक्ला को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें