फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई वर्ष बाद परिजनों को सुपुर्द हुआ शिवम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। न्यायालय बाल कल्याण समिति की पहल पर ढाई वर्ष बाद नाबालिग शिवम गुप्ता उर्फ ऋषि कुमार (12) परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजन भी अपने लाल को पाकर चहक उठे और गले से लिपटा लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुरियावां थाना क्षेत्र के पाली निवासी साहबलाल गुप्ता का पुत्र शिवम वर्ष 2018 में घर से नाराज होकर चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका जिसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस टीम ने तलाश कर उसे संरक्षण गृह बिहार से हासिल किया। मंगलवार को पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति में पेश कर परिजनों को सौंप दिया और प्रत्येक माह की 1 तारीख को छह माह तक उसकी देखभाल की रिपोर्ट देने की हिदायत दी। इस मौके पर अध्यक्ष डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार रावत, रमाशंकर यादव, अर्चना सिंह, मीना गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, दीपक यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें