फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाबा के भक्तों से जयकारे से गूंजे शिवालय, 49 हजार भक्तों ने किया दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पूरा जनपद हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठा। नगर से ग्रामीण अंचलों तक बाबा के भक्तों के जयकारों से मंदिर गुुंजायमान रहे। मंदिर में सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन को बाबा के भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। भक्तों ने महादेव पर दुग्ध, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। जनपद के शिवालयों में सोमवार को करीब 49 हजार शिवभक्तों ने मत्था टेका।
विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मंदिरों में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे भक्तों ने महादेव के जयकारे लगाए। भक्तों ने श्रद्धा विश्वास और भक्ति भावना के साथ देवाधिदेव का दर्शन पूजन किया।
मंदिरों में देवाधिदेव महादेव का जहां भव्य शृंगार किया गया। शिवालयों की आकर्षक ढंग से सजाए गए। ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, काशी, विंध्य प्रयाग के मध्य स्थित सेमराध नाथ, गंगा के तट पर विराजमान अचलेश्वरनाथ महादेव के साथ गोपीगंज के प्राचीन मंदिर बाबा बड़े शिव धाम, कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बाबा तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ, स्वामी बड़ा देव महादेव मंदिर, धनेश्वर महादेव, कमलेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों पर प्रातः काल से ही भक्तों कतार लग गई। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु भोलेनाथ को वेलपत्र, दुग्ध और गंगाजल अर्पित कर वरदान मांगा।
विज्ञापन

डाक बम कांवड़ियाें ने किया बाबा का अभिषेक
गोपीगंज स्थित प्राचीन देवाधिदेव महादेव बाबा बड़े शिव के दरबार में डाक बम कांवड़ियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। आधा दर्जन से ज्यादा डाक बम कावड़िया प्रयागराज से जल भरकर अनवरत चलते हुए सोमवार को सुबह 8 बजे बाबा बड़े शिव को जल चढ़ाकर हरहर महादेव का जयकारा लगाया। मौके पर बच्चा अग्रहरी, बिन्नी अग्रहरि, शिवांशु विश्वकर्मा, कुलदीप, आशीष सेठ, सचिन आदि रहे।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। भक्त बड़ी संख्या में महादेव का दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिरों पर महिला व पुरुष कर्मियों की तैनाती तो रही ही। वहीं सादे वेश में भी पुलिस के जवान चक्रमण करते हुए शोहदों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें