उन्होंने यह बातें इलाहाबाद से वाराणसी जाते समय ऊंज सीमा पर स्वागत के दौरान पत्रकारों से कही। हाईवे पर शिक्षाधिकारियों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों से आग्रह किया कि प्राथमिक शिक्षा ही पढ़ाई की रीढ़ होती है। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़कर कई हस्तियों ने समाज में उत्कृष्ट योगदान किया है।
वर्तमान में स्कूलों में सभी सुविधाएं हो चुकी हैं। उसके बेहतर क्रियान्यवयन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अच्छे वेतन समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
वह स्कूलों में मन लगाकर बच्चों को पढ़ाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, बीईओ ज्ञानपुर केडी पांडेय, बीईओ डीघ राधेश्याम त्रिपाठी, अभोली अनिल सिंह ने प्रोटोकाल के तहत मंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर नीरज उपाध्याय, वरुण तिवारी, जेपी सिंह, इंदुचंद्र पांडेय, जेएस सिंह, अरुण दूबे, दीपेंद्र त्रिपाठी, दीपक गिरी, अमरीश आदि मौजूद रहे।
बेग, टोनी मंसूरी के अलावा शाहनवाज खां भी रहे।