फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र आज से, मंदिरों व घरों में तैयारी पूरी

विज्ञापन
नवरात्र की पूर्व संध्या पर ज्ञानपुर नर में पूजन सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र को लेकर देवी मंदिर सज-धजकर तैयार है। बृहस्पतिवार से मंदिरों और पंडालों में जयकारे गूंजेंगे। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर बुधवार को विभिन्न बाजारों में काफी चहल-पहल रही। नारियल, चुनरी, पूजन सामग्री के अलावा फल और फूलों की जमकर खरीदारी की गई। जिले के प्रमुख मंदिरों को रंग-रोगन और विद्युत झालरों से सजाया गया है। साफ-सफाई का कार्य पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

घरों के अलावा मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई है। नवरात्र के मद्देनजर जिले के प्रमुख देवी मंदिरों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। प्रमुख पौराणिक और धार्मिक स्थल सीतामढ़ी स्थित आदिशक्ति जगत जननी मां जानकी मंदिर के अलावा ज्ञानपुर क्षेत्र के घोपैला मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर स्थित दुर्गा माता मंदिर और काली मंदिर, गोपीगंज के सदर मुहाल स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर, चौरा माता मंदिर पश्चिम मुहाल, हनुमान गढ़ी स्थित शीतला माता मंदिर, काली देवी स्थित मां काली मंदिर, पसियान मुहाल का बंबा देवी मंदिर, डेरवां गंगा घाट स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के अलावा सुरियावां, भदोही, चौरी, खमरिया, घोसिया, औराई, दुर्गागंज, जंगीगंज आदि स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों पर विशेष पूजन-अर्चन और आरती का आयोजन नवरात्र भर चलेगा।
डिजाइनर लहंगे चुनरी आकर्षण का केंद्र
बाजार में सजी दुकानों में मां के डिजाइनर लहंगे व चुनरियां उपासकों में आकर्षण का केंद्र बनी है। दुकानदार कृष्ण देववंशी ने बताया है कि नेटदार लहंगे में मोती और चमकीले नगों से डिजाइन किए गए लहंगों की मांग सबसे ज्यादा है। इस बार रंगे हुए मिट्टी के डिजाइनर कलश भी बाजार में आए। कहा कि लहंगे चुनरी की कीमत 50 से लेकर 500 से तक है।
विज्ञापन

घर में करें अनुष्ठान, खुश होंगी मां दुर्गा
शारदीय नवरात्र में पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। उनकी प्रसन्नता से सुख, समृद्धि आती है। पं. दीनानाथ शुक्ल बताते हैं कि इस बार आठ दिनों का नवरात्र होगा। पहले दिन सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर 12:24 बजे तक अभिजीत मुहुर्त है। इस समय कलश स्थापना सबसे बेहतर होगा। घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं। मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। कोविड नियमों का पालन करना है इस लिए मंदिर में दर्शन करें, भीड़ न लगाएं। पाठ घर में करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें