। पतंजलि परिवार ने बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में शहीद दिवस मनाया। इस अवसर पर शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी, संदेश दूबे ने कहा कि इन क्रांतिकारियों के प्राणा को आहुति दिए 82 वर्ष हो चले हैं लेकिन उन्हें याद करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है।
उन्होंने साफ किया कि इन क्रांतिकारियों को भले ही बहुत लोग जानने वाले हों लेकिन उनकी विचारधारा को हर कोई समझ नहीं सका है। उन्होंने कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि जो भारत मां को विभाजित करते हैं आज उनकी तुलता शहीद भगत सिंह से होती है। ऐसे लोगों को हाशिए पर रखना आवश्यक है।
समारोह का संचालन जिला प्रभारी धीरज सिंह ने किया। इस मौके पर कैलाश नाथ दूबे, डा,रामलाल सरोज, जगदीश जायसवाल, लक्ष्मीशंकर मौर्य, राजबलि चौहान, सत्यनारायण जायासवाल, सुशील श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य, राजीव कुमार, रमेश यादव आदि शामिल रहे।