फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदले जा रहे जर्जर विद्युत उपकरण,चक्काजाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरियावां गोरेलाल कन्नौजिया ने विद्युत विभाग के खिलाफ चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। उन्होने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन वार्डों में प्रकाश व्यवस्था तक सीमि त है लेकिन जर्जर उपकरणों को बदलने में विद्युत विभाग की ओर से वार्डवासियों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि गत दिनों हुई शिकायत पर नये तार और खंभों को बदलने के लिए सामान भी उपलब्ध हो चुके हैं। बावजूद इसके विभाग की मंशा क्या है कोई नहीं समझ सकता। एक दशक से लगे तार, खंभे इतने जर्जर हो चुके हैं कि कब और किस स्थान पर गिर कर अनहोनी को बढ़ावा देने लगते हैं कुछ पता नहीं चल पाता। बघेल कटरा, गल्ला मंडी, बाईपास चौराहा के उपकरण कुछ भी कर सकते हैं। एक सप्ताह में जर्जर उपकरण बदलने में विभाग ने तेजी दिखाता है तो ठीक, नहीं तो नगरवासियों के साथ चक्काजाम किया जाएगा। अधिशासी अभियंता फस्ट अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की जानकारी है। पर्याप्त मात्रा में उपकरणों की उपलब्धता होते ही समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें