फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनविभाग पहुंची एंबुलेंस,मथुरा नहीं रवाना हो सकी गुलाबी हथिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लगभग 10 दिनों से गुलाबी हथिनी का मामला सुर्खियों में है। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने मथुरा संरक्षण केंद्र ले जाने के लिए एंबुलेंस भी मंगा लिया है, लेकिन हथिनी मथुरा के लिए रवाना नहीं हो सकी। शुक्रवार को भी पीपल पेड़ के नीचे हथिनी ने गर्मी में समय बिताया। दो निजी महावतों ने हथिनी को पानी पिलाया और विभागीय परिसर में टहलाया। 24 मई को क्षेत्रीय वन अधिकारी रिचेश मिश्रा ने बलभद्रपुर पहुंचकर शैलेश तिवारी नामक व्यक्ति से गुलाबी हथिनी को कब्जे में लिया था। मामला कोर्ट में जाने के बाद शैलेश तिवारी को जमानत मिल गई लेकिन गुलाबी हथिनी अपने उचित स्थान पर पहुंचने का इंतजार कर रही है। वन विभाग के अनुसार, सीजेएम कोर्ट में तीन दिनों तक चली सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने गुलाबी हथिनी को मथुरा संरक्षण केंद्र भेजने का आदेश दिया है। दो दिन से विभाग गुलाबी को संरक्षण केंद्र भेजने के लिए मेडिकल परीक्षण कराकर एंबुलेंस आने के इंतजार में रहा है। शुक्रवार को एंबुलेंस आई जरूर लेकिन हथिनी को संरक्षण केंद्र ले जाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि एंबुलेंस आई है गुलाबी हथिनी कब संरक्षण केंद्र मथुरा जाएगी इसको लेकर अभी तिथि तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें